युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 60 से ज्यादा सीटें जीतकर विपक्षियों को शिकस्त देगी भाजपा: दुष्यंत गौतम।

हिमानी बोहरा‍@

नैनीताल। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम रविवार को नैनीताल पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नैनीताल क्लब में उनका भव्य स्वागत किया गया। तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर से 2022 में सरकार बनाने जा रही है, और प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा इस बार 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उंन्होने कहा हम भाग्यशाली है कि 2013 में हमको नरेंद्र मोदी जैसा प्रधानमंत्री मिला जिनके इच्छाशक्ति के चलते ही हम कोरोना जैसी महामारी का दृढ़ता से मुकाबला कर पाए। प्रधानमंत्री ने अमीरी और गरीबी के बीच की दूरी खत्म कर दी हैं।

उंन्होने कहा कि कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता सेवा ही संगठन अभियान के जरिये लोगों के बीच गये और उनकी मदद की। उंन्होने आगे कहा कि कांग्रेस को पोलियो ड्रॉप तैयार करने मे 20 साल लगे, लेकिन भाजपा के शासन में एक साल के भीतर ही करोड़ों लोगो को वैक्सीन लग चुकी है और साल के अंत तक सबको वैक्सीन लगा दी जायेगी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा अब की बार 60 पार के नारे के साथ युवा मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में भाजपा 2022 में एक बार फिर से उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

विधायक संजीव आर्य ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के आदेशों के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर भाजपा की रीति नीति तथा जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेगी साथ ही एक बार फिर से 2022 मैं उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट,विधायक संजीव आर्य,जिला प्रभारी खिलेन्द्र चौधरी,मंडल प्रभारी प्रताप बिष्ट, भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा,नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट,शांति मेहरा,जीवंती भट्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी,विवेक साह,भुवन हरबोला,अजय राजौर,कुंदन बिष्ट,गोपाल रावत,मंडल अध्यक्ष बेतालघाट प्रताप बिष्ट,सभासद तारा राणा,मोहन नेगी,गजाला कमाल, प्रेमा अधिकारी,महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपिका बेनीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशु उपाध्याय,अरविंद पडियार,भूपेंद्र बिष्ट,दयाकिशन पोखरिया,विजयलक्ष्मी थापा,भानु पंत,बहादुर बिष्ट,रुचिर साह,अरुण कुमार,विकास जोशी भवाली मंडल अध्यक्ष पुष्कर जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *